शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: कैराना। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बारिश बंद हो जाने के चलते यमुना का जलस्तर 12 सेंटीमीटर घटकर 228.82 मीटर हो गया। इससे बहाव सामान्य हो गया है। पांच दिन पूर्व पहाड़ों पर बारिश आने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 229.41 मीटर हो गया था। लेकिन उसके बाद से पहाड़ों और मैदान इलाकों में बारिश बंद हो गई, जिससे चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होता चला गया। सोमवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 5108 क्यूसेक दर्ज की गई, जबकि मंगलवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा न्यूनतम स्तर 352 क्यूसेक दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Shamli News: यमुना नदी का जलस्तर आधा मीटर हुआ कम सोमवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 228.94 मीटर पर बह रहा था, जो...