शामली, जुलाई 7 -- Shamli News: कैराना। मानसून की झमाझम बारिश से नगर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, नगरपालिका के विकास दावों की पोल खुलकर सामने आ गई। चौक बाजार, इमामगेट चौराहा, मेढ़की दरवाजा व बिसातियान, अफगानान सहित कई स्थानों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हुई और कुछ वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जिन्हें लोग धक्का लगाते हुए नजर आए। बच्चे भी पानी में मस्ती करते देखे गए। यह भी पढ़ें- Shamli News: झमाझम बारिश से कांधला हुआ जलमग्न, बढ़ी परेशानी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बरस रहा मानसून, 14.1 मिलीमीटर बारिश यह भी पढ़ें- Roorki News: बारिश में डूबा रुड़की, रामपुर चुंगी समेत कई इ...