Shamli News: कैराना में पार्क में 100 फीट ऊंचा गगनचुंबी तिरंगा स्थापित
शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: कैराना। नगरपालिका ने गांधी जयंती पर नगरवासियों को भव्य झंडा पार्क की सौगात दी है। पार्क में 100 फीट ऊंचा गगनचुंबी तिरंगा स्थापित किया गया है। पालिकाध्यक्ष ने पार्क का लोकार्पण किया। वार्ड संख्या-11 में कोतवाली के सामने झंडा पार्क का लोकार्पण शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी ने किया। पार्क के निर्माण के लिए वार्ड सभासद रईस अहमद का भी सहयोग रहा। पालिका की भूमि को विकसित कर यहां 100 फीट ऊंचे गगनचुंबी तिरंगा स्थापित करने के साथ पार्क को आकर्षक स्वरूप दिया गया है। यह लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान पार्क को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.