शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: कैराना। नगर के गौशाला भवन में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में दसवें दिन भगवान श्रीराम के वनवास और भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण सरयू नदी के तट पर पहुंचते हैं। वहां वे केवट से नाव के माध्यम से नदी पार कराने का आग्रह करते हैं। इसके बाद केवट उन्हें नदी पार कराता है और तीनों चित्रकूट की ओर प्रस्थान कर जाते हैं। इधर, भगवान श्रीराम के वियोग में महाराज दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं। भरत और शत्रुघ्न को जब श्रीराम के वनवास और महाराज दशरथ के निधन का समाचार मिलता है, तो वे अयोध्या लौट आते हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: केवट लीला और भरत मिलाप का हुआ मंचन वहां पहुंचकर भरत माता कैकेयी को उनके निर्णय के लिए भला-बुरा कहते हैं। इसके बाद भरत, शत्रुघ्न, तीनो...