Shamli News: कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा
शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: शामली। शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस समारोह हर्षाेल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण, गोपियों और ब्रजवासियों की वेशभूषा धारण कर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी मंचन किया। वहीं शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन सुनील कुमार गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, डायरेक्टर प्रियांक गोयल, प्रधानाचार्या अलोना सिंगला एवं सीईओ नितिन अरविंद टंडन की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। जन्माष्टमी समारोह में बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: विद्यालय में मनाया गया श्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.