Shamli News: कृषि फार्म से ट्रैक्टर चोरी, पूर्व नौकर पर जताया शक; पुलिस से कार्रवाई की मांग
शामली, जुलाई 14 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर में कृषि फार्म से ट्रैक्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने अपने पूर्व नौकर पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर निवासी प्रेमेन्द्र ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका ट्रैक्टर गांव स्थित कृषि फार्म में खड़ा हुआ था। सोमवार देर रात तक ट्रैक्टर फार्म पर सुरक्षित खड़ा था, लेकिन मंगलवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो ट्रैक्टर वहां से गायब मिला। काफी तलाश करने के बाद भी ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं लग सका।पीड़ित किसान ने अपनी तहरीर में बताया कि उसे अपने पूर्व नौकर अमित निवासी गांव खानपुर, थाना तीतरो, जनपद सहारनपुर पर ट्रैक्टर चोरी करने का शक है। किसान का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.