शामली, अगस्त 10 -- Shamli News: एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने पड़ोसी किशोर पर उसके उसके पौत्र और पौत्री को बदनीयती से ईंख के खेत में ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके पांच वर्षीय पौत्र और सात वर्षीय पौत्री है। आरोप है कि उसका पड़ोसी किशोर दोनों बच्चों को बदनीयती के चलते बहला फुसलाकर गांव के बाहर ईंख में ले गया। बच्चों के शोर सुनकर पर वहां से गुजर रहे गांव निवासी एक व्यक्ति भी ईंख के खेत में जा घुसा। जिसे देखकर आरोपित वहां से फरार हो गया। बच्चों ने घर जाकर पूरी बात परिजनों को बताई। पीड़ित परिजनों ने आरोपित किशोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बच्चू सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...