Shamli News: किंवाना रेलवे फाटक के पास ट्रैक्टर में इको कार ने मारी टक्कर
शामली, अक्टूबर 26 -- Shamli News: कांधला। कस्बे में माता रानी को प्रसाद चढ़ाकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ किंवाना रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा हो गया। पीछे से आई एक इको कार ने ट्रैक्टर में दो बार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन युवतियां घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए कांधला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गांव रामपुर खेड़ी गढ़ गोसाई निवासी सोनू गिरी परिवार के लोगों के साथ ट्रैक्टर से कांधला में माता रानी को प्रसाद चढ़ाने आए थे। यह भी पढ़ें- Shamli News: शामली : ट्रैक्टर में इको कार ने मारी टक्कर, तीन श्रद्धालु घायल प्रसाद चढ़ाने के बाद सभी ट्रैक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.