शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: बाबरी। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया, जबकि टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। करौदा हाथी निवासी कृष्णपाल पुत्र जसवंत ई-रिक्शा में सामान भरकर शामली से अपने गांव लौट रहा था। सत्संग भवन तलवा माजरा के सामने पहुंचते ही पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही अज्ञात कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ई-रिक्शा हाईवे पर पलट गई और उसमें रखा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में चालक कृष्णपाल घायल हो गया।घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बाबरी पुलिस ने घायल को उपचार के लिए शामली जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अज्...