Shamli News: काम दिलाने का झांसा देकर महिला का बच्चा गायब करने का आरोप
शामली, अक्टूबर 22 -- बेटे की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम के हरि नगर निवासी एक महिला ने सहारनपुर निवासी महिला पर काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने, धोखाधड़ी करने, मारपीट करने और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे को गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बच्चे को सकुशल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता पूजा के अनुसार, सहारनपुर निवासी एक महिला उसे काम दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गई थी। आरोप है कि वहां उससे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद उसके डेढ़ वर्षीय बेटे कृष्णा को गायब कर दिया गया। पीड़िता का कहना है कि बेटे के गायब होने के बाद से वह काफी परेशान है और उसे तलाश करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.