शामली, नवम्बर 23 -- Shamli News: सहारनपुर के जोस्टर मिनी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता रग्बी मिनी स्टेट चैंपियनशिप में थानाभवन के लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल की अंडर-12 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन कानपुर क्लब को 15-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। प्रदेश की करीब नौ टीमों के बीच हुई प्रतियोगिता में लिटिल स्टार की टीम ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया। पहले मुकाबले में कानपुर क्लब के साथ मैच टाई रहा। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए गुड न्यूज क्लब मुरादाबाद को 10-5 से हराया। क्वार्टर फाइनल में सहारनपुर क्लब को 5-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में पैंथर क्लब सहारनपुर को 15-5 ...