Shamli News: कादरपुर में जलभराव से स्कूली बच्चों की राह मुश्किल
शामली, नवम्बर 10 -- Shamli News: जलालाबाद। क्षेत्र के ग्राम सोजनी उमरपुर के कादरपुर में सड़क और जलनिकासी की समस्या ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव का एक प्रमुख रास्ता लंबे समय से खराब पड़ा है। नालियों के पानी की निकासी नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। हालात यह हैं कि स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को प्रतिदिन इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। रास्ते की बदहाली से परेशान स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके गांव का रास्ता जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी न हो। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर शिकायत की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।ग्रामीणों ने बताया कि जलनिकासी का रास्ता नहीं मिलने के कारण समस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.