शामली, अगस्त 6 -- Shamli News: शामली। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं में कांवड़ मेला प्रभारी एवं सभासद रॉबिन गर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पिछले करीब 8 से 10 वर्षों से वह कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर पूरी निष्ठा, मुस्तैदी और सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं।कांवड़ यात्रा के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में कांवड़ मार्ग की नियमित एवं विशेष सफाई व्यवस्था, रंगोली सज्जा, स्वच्छता अभियान, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सहित अन्य नागरिक सुविधाओं की निगरानी की जिम्मेदारी रॉबिन गर्ग द्वारा लगातार संभाली जा रही है। वह स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के...