शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर लागू किए गए रूट डायवर्जन ने आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के मुख्य बस स्टैंड से बसों का संचालन बंद होने के कारण यात्रियों को अब शहर से दो से तीन किलोमीटर दूर अस्थायी बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे जहां ई-रिक्शा का अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा है, वहीं रोडवेज और निजी बसों के किराये में भी बढ़ोतरी होने से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कांवड़ यात्रा को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने शहर के भीतर भारी वाहनों और बसों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए बसों का संचालन बाहरी क्षेत्रों से शुरू कराया है। सहारनपुर, गंगोह, हरिद्वार और मुजफ्फरनगर जाने वाली रोडवेज बसें अब सहारनपुर रोड स्थित साईं मंदिर के निकट गोल चक्कर से संचालित की जा रही हैं। वहीं पानीपत, मे...