शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और नगर पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट कांवड त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी ने व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जोनल मजिस्ट्रेट ने नगर के प्रमुख शिवालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेयरमैन जहीर मलिक व अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा के साथ मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, कांवड़ियों के आवागमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंदिरों ...