शामली, जुलाई 25 -- Shamli News: आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए शामली वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभागीय वनाधिकारी अभिनव राज के निर्देश पर 30 जुलाई से 11 अगस्त तक 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वन विभाग की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, कांवड़ मार्ग पर स्थित वृक्षों की सूखी एवं लटकती शाखाओं के गिरने से श्रद्धालुओं को चोट लगने की आशंका को देखते हुए मार्गों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सूखी शाखाओं, कांवड़ मार्ग में बाधा बनने वाली डालियों तथा गूलर के वृक्षों की छंटाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। यह भी पढ़ें- कावड़ यात्रा की तैयारी शुरू की साथ ही पुलिस वॉच टावरों के आसपास मौजूद वृक्षों की शाखाओं की भी छंटाई कर अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। कंट्र...