शामली, जुलाई 21 -- Shamli News: शामली। सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पालिका परिषद शामली ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में पालिका टीम ने मंगलवार को कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल, मीट, मछली और अंडे की दुकानों के संचालकों को दुकानें बंद रखने के लिए नोटिस जारी किए। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी के निर्देश पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने फव्वारा चौक, आजाद चौक सहित कांवड़ मार्ग पर अभियान चलाया। टीम ने दुकानदारों को नोटिस देकर सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित अवधि में दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर दमकल विभाग अलर्ट, चार फायर बुलेट और तीन वाटर टैंकरों की भेजी मांग सफाई एवं ख...