शामली, जुलाई 17 -- Shamli News: शामली। सावन माह की महाशिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका परिषद शामली ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार ने एमएसके रोड से कैराना रोड स्थित यमुना नहर पुल तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर पानीपत-शामली प्रशासन की संयुक्त बैठकतैयारियों का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने कहा कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लाखों शिवभक्त शामली नगर क्षेत्र से होकर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। ऐसे में शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका की ओर से विशेष टीम गठित कर साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्...