शामली, अगस्त 10 -- Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान जहां हजारों शिवभक्त अनुशासन के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं कुछ बाइक सवार युवकों ने कांवड़ मार्ग पर बाइकों पर जोखिम भरे स्टंट किए। इससे अन्य लोग भी हैरत में पड़ गए। देर रात शिव चौक पर जमकर स्टंट दिखाए। कई युवक डिवाइडर फांदकर रॉन्ग साइड में पहुंच गए। देर रात शिव चौक क्षेत्र में शिव के जयकारों के साथ दर्जनों युवक एक साथ पहुंच गए। उन्होंने शिव चौक पास आने पर सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने के साथ तरह-तरह के स्टंट किए। बाइक से साईलेंसर निकालकर शोर शराबा किया। कुछ बाइक पर खड़े होकर तो कुछ तेज गति से बाइक को लहराते हुए निकलते दिखाई दिए। इससे कांवड़ मार्ग पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और पैदल कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।वहीं शहर के मुजफ्फरनगर हाईवे पर डाक कांवडियां डिवाइडरों स...