शामली, अगस्त 2 -- Shamli News: थाना भवन में तैनात महिला हेड कांस्टेबल पूनम कांवड़ ड्यूटी से अपनी स्कूटी पर वापस लौट रही थीं। देर शाम जैसे ही वह हिंड पुलिया के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आए एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला हेड कांस्टेबल सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे की सूचना मिलते ही थाना भवन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला हेड कांस्टेबल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना भवन में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। महिला हेड कांस्टेबल पूनम बताया कि बाबरी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी वैरागी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ ड्यूटी पूरी कर स्कूटी से थाना भवन लौट रही थीं। इसी दौरान हिंड पुलिया के निकट यह ...