शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: कस्बे के मोहल्ला मौलालान में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कांधला थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। रविवार की सुबह मोहल्ला मोलानान में 65 वर्षीय ताहिर पुत्र इलियास का शव लटका मिला। बताया गया कि ताहिर अपनी पत्नी के साथ घर में रहता था। उसकी पत्नी जैतून उमरे के लिए गई हुई है, जिसके चलते घटना के समय ताहिर घर पर अकेला था। ताहिर के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। सभी बेटे-बेटियां शादीशुदा बताए जा रहे हैं। रविवार को ताहिर का शव घर के अंदर पं...