Shamli News: कांधला में धूमधाम के साथ निकाली गई शिव बारात शोभायात्रा
शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: कांधला। मंगलवार की देर रात श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में शिव बारात की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का उदघाटन सपा नेता अखिल राजेश्वर बंसल ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली। इस दौरान पूरा माहौल 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा में भगवान शिव की बारात, भगवान गणेश सहित दर्जनों झांकियाँ शामिल रहीं, जिनमें धार्मिक और सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शोभायात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुए। डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यह भी पढ़ें- Meerut News: फलावदा में धूमधाम से निकली शिव बरात कई स्थानों पर नगरवासियों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था की गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.