शामली, जुलाई 18 -- Shamli News: नगर पालिका परिषद कांधला अब घर-घर जाकर लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने और निर्धारित तरीके से कूड़ा संग्रहण वाहन में देने के लिए जागरूक करेगी। इसके लिए पालिका की टीम जल्द ही डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान शुरू करेगी। अभियान का उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाना तथा नगर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखना है।पालिका अधिकारियों के अनुसार नगर के अधिकांश लोग सुबह कूड़ा संग्रहण वाहन आने पर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के बजाय एक साथ डाल रहे हैं। इससे कचरे के निस्तारण, पुनर्चक्रण और खाद बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। मिश्रित कचरे के कारण पालिका कर्मचारियों को भी अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शैशील मलिक ने बताया कि अभियान के दौरान पालिका की टीम ...