शामली, जुलाई 27 -- Shamli News: शामली। दिन में जहां दोपहर तक उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल रहा वहीं दोपहर दो बजे अचानक काले बादल घिर आए। शामली में काले बादल गरजे तो बहुत लेकिन बिन बरसे की गुजर गए । इसी तरह से देहात क्षेत्रों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मूसलाधार बारिश से मौसम सुहवना हो गया। शामली शहर में सुखा ही रहा। सोमवार की सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे है। सोमवार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर दो बजे अचानक आसमान में बादल छाए। शामली में काली घटा छायी बादलों की गर्जना से लोग तेज बारिश की संभावना जता रहे थे लेकिन बादल बरसे नहीं। शाम तक बादल ही छाये रहे लेकिन शामली में बरसे नहीं। थानाभवन कस्बे में जहां बूंदाबांदी हुई और क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी मे झमाझम बारिश खेती-किसानी के लिए स...