शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व सोमवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। चौक बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला से शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय माहौल में नजर आया। पीले वस्त्र पहने बड़ी संख्या मे महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं, जबकि पुरुष श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष करते हुए आगे बढ़े। यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई कथा स्थल पर पहुंची। धार्मिक अनुष्ठान के साथ कथा स्थल पर क्लश स्थापित किये जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कलश यात्रा में शामिल गणमान्य लोगकलश यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, संजय कश्...