शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: शहर के श्री श्वेतांबर जैन स्थान मंदिर में आयोजित चातुर्मास के दौरान जैन स्थानक में नरेश मुनि महाराज ने श्रद्धालुओं को कर्मों के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन उसके कर्मों से चलता है और जैसा कर्म किया जाता है, वैसा ही फल प्राप्त होता है। कर्मों के बंधन को कोई नहीं तोड़ सकता। प्रवचन करते हुए नरेश मुनि महाराज ने कहा कि अच्छे कर्मों से पुण्य और बुरे कर्मों से पाप का बंधन होता है। मनुष्य जैसा बोता है, उसे वैसा ही फल प्राप्त होता है। इसलिए जीवन में सद्कर्म करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर अधिक आकर्षित है। यह भी पढ़ें- Shamli News: लोभ जीवन को जला डालता है- नरेश मुनि महाराज धन कमाने, कपड़े खरीदने, मकान और दुकान बनाने में व्यस्त है, लेकिन धर्म की ओर उसका ध्यान कम हो ...