Shamli News: करौदा में 250 ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, बिजली आपूर्ति ठप
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: बाबरी बाबरी थाना क्षेत्र के गांव करौदा में देर रात कब्रिस्तान में रखे 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। तुरंत ही बिजली आपूर्ति बंद की गई।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे गांव के करीब आधे हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को बदलवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। ट्रांसफार्मर फूंकने से आधे गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.