Shamli News: करवा, पूजा की थाली और छलनी की दुकानों पर रही रौनक
शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: चौसाना। करवा चौथ के त्योहार को लेकर चौसाना के बाजार में बुधवार को खूब रौनक देखने को मिली। त्योहार से एक दिन पहले ही खरीदारी के लिए बाजार में महिलाओं और अन्य लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। बाजार की दुकानों पर महिलाओं ने शृंगार के सामान के साथ करवा चौथ की पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी की। त्योहार के चलते बाजार में दिनभर चहल-पहल बनी रही। चौसाना आसपास के 35 से अधिक गांवों का प्रमुख बाजार है। ऐसे में करवा चौथ जैसे त्योहारों पर यहां ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। बुधवार को भी आसपास के गांवों से महिलाएं बाजार पहुंचीं। कॉस्मेटिक और शृंगार के सामान की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी। महिलाओं ने चूड़ियां, बिंदी, मेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.