Shamli News: कबड्डी में चौधरी रतन सिंह पोरिया एकेडमी की टीम विजेता
शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: शामली। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती जिला शामली की ओर से आयोजित खेल चेतना मेला के तहत ग्राम कनियान स्थित चौधरी रतन सिंह पोरिया इनडोर स्टेडियम में बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष संदीप पंवार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए संदीप पंवार ने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ी की प्रतिभा के मूल्यांकन का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल का अभ्यास अलग मनोस्थिति में होता है, जबकि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना अलग अनुभव होता है। इसलिए खिलाड़ियों को समय-समय पर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते रहना चाहिए, जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आए और आत्मविश्वास बढ़े। प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला चौधरी रतन सिंह पोरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.