Shamli News: कई महीने पुरानी निकली समृद्धि अस्पताल के ओटी की वायरल वीडियो, जांच के बाद सील हटाई
शामली, नवम्बर 22 -- Shamli News: शहर के झिंझाना रोड स्थित समृद्धि अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कई महीने पुरानी बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ओटी पर लगाई गई सील हटा दी गई है। जांच के दौरान ऑपरेशन थिएटर में कार्य कर रहा युवक अनपढ़ नहीं, बल्कि ओटी टेक्निशियन पाया गया। अस्पताल संचालक की ओर से युवक का पंजीकरण भी स्वास्थ्य विभाग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दो दिन पूर्व झिंझाना रोड स्थित समृद्धि अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल करने वालों ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में दसवीं पास नहीं युवक मरीजों का ऑपरेशन कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी मामला पहुंचा, जिसके बाद सीएमओ डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना ने जांच के लिए टीम गठित की थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.