Shamli News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
शामली, अक्टूबर 28 -- बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में दो युवकों की मौत Shamli News: बिडौली-चौसाना रोड पर देर रात लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बिडौली से अपने गांव उदपुर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। मृतकों की पहचान उदपुर निवासी लोकेश (18) पुत्र जगदीश और समद (19) पुत्र इंतजार के रूप में हुई है। लोकेश दर्जी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, दोनों रात करीब 11 बजे युवक बाइक से बिडौली की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चौसाना की तरफ से लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। बिडौली-चौसाना रोड पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.