शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग पर मंगलवार को लकड़ियों भरे ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों देर रात करीब 11 बजे बिडौली से अपने गांव उदरपुर लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बिडौली-चौसाना मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामला बढ़ता देख सीओ कैराना मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगो को उचित मुआवजे के आश्वासन व दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। मंगलवार को रात्रि करीब 11 बजे बजे बिडौली चौक की ओर से लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली तेज गति से आ रही थी। उधर से उदपुर निवासी सवार समद और लोकेश बिडौली से अपने गांव लौट रहे थे। लोक...