Shamli News: ऑफलाइन चिकित्सा बिल जमा करने की सुविधा बहाल करने को पेंशनरों का धरना-प्रदर्शन
शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल ऑफलाइन जमा करने की सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर चिकित्सा बिल ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से जमा करने का विकल्प देने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर प्रांतीय संगठन विधानसभा के सामने विशाल प्रदर्शन करेगा।एसोसिएशन ने ज्ञापन में कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निस्तारण की प्रक्रिया सरल करने के बजाय जटिल बना दी गई है। पेंशनरों के लिए ऑनलाइन बिल जमा करने में कई तरह की कठिनाइयां आ रही हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल ऑनलाइन जमा करने की अनिवार्यता से आक्रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.