Shamli News: ऑपरेशन में लापरवाही एवं चिकित्सक शराब के नशे में होने पर हंगामा, चिकित्सक हिरासत में
शामली, जुलाई 2 -- Shamli News: शहर के निजी देव अस्पताल में महिला मरीजों के ऑपरेशन में कथित लापरवाही एवं डॉक्टर के शराब के नशे में होने के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची थाना आदर्शमंडी पुलिस ने काफी देर की मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा खुलवाया और डॉक्टर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मामले में मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के एमएसके रोड स्थित देव हॉस्पिटल की है। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव भट्टू निवासी विकास ने बताया कि उसने अपनी चाची रोशन देवी और बुआ राजवती को पथरी के ऑपरेशन के लिए दो दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ऑपरेशन को लेकर लगातार टालमटोल करता रहा। सभी आवश्यक जांच होने के बावजूद भी मरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.