शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: शामली। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कोतवाली शामली और आदर्शमंडी थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी जाने। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की दृश्यता बढ़ाने और प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने को कहा।पैदल गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। एसपी ने सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों और अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभ...