शामली, सितम्बर 10 -- Shamli News: जलालाबाद। उप जिलाधिकारी नयायिक श्याम नारायण शुक्ला ने गुरुवार को नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र का दौरा कर एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर पर कूड़ा निस्तारण एवं कचरे के पृथक्करण से संबंधित व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली। एसडीएम ने एमआरएफ सेंटर में पहुंचने वाले कूड़े, उसके पृथक्करण, संग्रहण तथा निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने सेंटर परिसर में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के आवश्यक निर्देश दिए。

अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण इसके बाद उप जिलाधिकारी ने नगर पं...