शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: कैराना। नगर के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य इस्तखार अहमद ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष, त्याग तथा राष्ट्र के लिए किए गए योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करते हुए सत्य, अनुशासन और ईमानदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। यह भी पढ़...