Shamli News: एलम के नवनिर्मित अंडरपास में जलभराव होने से बंद हुआ आवागमन
शामली, जुलाई 6 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र के कस्बा एलम में रेलवे द्वारा हाल ही में बनाए गए अंडरपास में बरसात का पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे को पत्र भेजकर स्थायी समाधान की मांग की है। कस्बा एलम में रेलवे विभाग द्वारा लगभग छह माह पूर्व निर्मित अंडरपास पहली ही बरसात में जलभराव की समस्या से जूझता नजर आया। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद अंडरपास पूरी तरह पानी से भर गया, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया। यह अंडरपास कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर, गांधीनगर, हरिनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। अंडरपास में जलभराव होने के कारण राहगीरों, किसानों, विद्यार्थियों और दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को अपने खेतों, बाजार और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.