Shamli News: एलम की छात्रा अवंतिका ने तीरंदाजी में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: कांधला कस्बा एलम निवासी कक्षा नौ की छात्रा अवंतिका ने सोनभद्र जिले में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्रा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।सोनभद्र जिले में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में कस्बे के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी अवंतिका ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उसने ऑल ओवर गर्ल्स वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि मिक्स टीम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के बाद अवंतिका के कस्बे में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उसका जोरदार स्वागत किया। यह भी पढ़ें- धनोरा टीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.