शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। नारी सशक्तिकरण सप्ताह के तहत श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की एनसीसी गर्ल्स विंग की कैडेट्स ने बुधवार को शहर के व्यस्त विजय चौक पर यातायात व्यवस्था संभालने में ट्रैफिक पुलिस का सहयोग किया। छात्राओं ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की। ट्रैफिक इंस्पेक्टर निधि चौधरी और सब ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाल विराट भारद्वाज के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने चौराहे पर यातायात नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों की मदद की। छात्राओं ने लोगों को समझाया कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: बेटियों ने संभाली यातायात व्यवस्था, नियमों की दी जानकारी उन्होंने वाहन चालकों से याता...