शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों के आंदोलन को एनसीडी, डीपीएम यूनिट, आशा-संगिनी, पैथोलॉजिस्ट और रिपोर्टिंग ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। इसके चलते टीकाकरण, जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। शुक्रवार को संविदा कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और ग्रेच्युटी सहित विभिन्न मांगें उठाईं। कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित कर्मचारियों के समान सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने नियमितीकरण हो...