शामली, अक्टूबर 21 -- Shamli News: शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में बुधवार को दो दिवसीय बालक-बालिका नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शामली एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह सैवाल ने बताया कि चौंपियनशिप का उद्घाटन सहकार भारती शामली के शेषपाल निर्वाल और कपिल पंवार ने संयुक्त रूप से किया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगाया। प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-14 बालिका ग्रुप में प्रिया शर्मा ने प्रथम, तेजस्वी ने द्वितीय और सानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालिका वर्ग में दर्पण प्रथम, कनिका द्वितीय और शगुन तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-16 बा...