शामली, जुलाई 7 -- Shamli News: जलालाबाद। क्षेत्र के गांव अम्बेहटा याकूबपुर में सोमवार रात चोरों ने आतंक मचाते हुए एक ही रात में तीन घरों को निशाना बना लिया। चोर घरों से हजारों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

चोरी की वारदात चोरों ने सबसे पहले पिंकी पत्नी पुष्पेंद्र के घर को निशाना बनाया। यहाँ से चोर 22,000 की कीमत का मोबाइल और करीब 3 ग्राम सोने के कुंडल चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने अंशु पत्नी मोनू के घर में एंट्री की। चोरों ने अंशु के कान से कुंडल निकाल लिए और घर में रखी 15,000 की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह रकम मोनू उसी रात अपने काम करनाल से सेलरी लेकर घर लाया था।

ग्रामीणों का साहस दो जगह हाथ साफ करने के बाद चोरों ने ग...