शामली, अक्टूबर 11 -- Shamli News: महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट शामली की ओर से रविवार को दिल्ली रोड स्थित मैरिज होम में एक शाम महाराजा अग्रसेन जी के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में समाजबंधुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यजमानों ने विधि-विधान से महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना कर किया। आचार्य चंचल शर्मा के सान्निध्य में पंडित हिमांशु मुंडेपी, सुधीर मुंडेपी, हितेश नवानी और अवधेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद माता रानी और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: अग्र गौरव सम्मान से विभूतियां सम्मानित आयोजन में...