Shamli News: एक लाख के ईनामी फुरकान एनकाउंटर पर थाना प्रभारी को सम्मानित किया
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: झिंझाना। गुरुवार को व्यापार मंडल की ओर से थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल के आवास पर हुआ। इस दौरान एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई मुठभेड़ की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों ने थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना का फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है। एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान के खिलाफ हुई कार्रवाई को व्यापारियों ने पुलिस की बड़ी सफलता बताया। व्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.