शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा छवि को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया गया। एसडीएम की भूमिका निभाते हुए छात्रा ने तहसील कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। गुरुवार को तहसील ऊन स्थित एसडीएम कार्यालय में छात्रा छवि ने एक दिन की एसडीएम के रूप में कार्य किया। इस दौरान फरियादियों ने भूमि संबंधी विवाद, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। यह भी पढ़ें- एसडीएम बनाई गई कक्षा आठ की छात्रा अंशिका, प्रांशी ने संभाला सीओ का चार्ज, बगल में बैठे रहे अफस...