शामली, सितम्बर 22 -- Shamli News: शामली। जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, युद्ध विधवाओं और उनके आश्रितों के लिए नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय भवन का लोकार्पण एक अक्तूबर को किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह ने बताया कि भवन का लोकार्पण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर करेंगे। लोकार्पण समारोह में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देने के लिए संबंधित विभागों की टीमें भी मौजूद रहेंगी। नए भवन के माध्यम से पेंशन, कल्याणकारी योजनाओं, रोजगार, स्वरोजगार, छात्रवृत्ति सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण की सुविधाएं अधिक सुगम हो सकेंगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां, युद्ध विधवाएं और उनके आश्रित मौजूद रहेंगे। क...