शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: शामली। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में एक अक्टूबर को सैनिक बंधु बैठक और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अजय कुमार सिंह ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे भैंसवाल रोड स्थित आरटीओ कार्यालय के पास जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता डीएम आलोक यादव करेंगे। इसमें भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं एवं शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही सैनिकों और उनके परिवारों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...