Shamli News: एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पिकअप पलटा, नौ घायल
शामली, अगस्त 21 -- Shamli News: बाबरी। गोगवान जलालपुर के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में शुभम, कृष्णा, सुमित, भूरा, सविता, प्रीति, अनोखी और शिवा शामिल हैं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए शामली जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रीति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे थाना भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु रुड़की से गोगामेड़ी राजस्थान जा रहे थे। पिकअप चालक मदन गोस्वामी पुत्र पल्ला गोस्वामी, निवासी बेल्डा कलियर, हरिद्वार वाहन चला रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.