शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: जनपद में पशुओं में फैल रही बीमारी के मद्देनजर पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभानु कश्यप ने ऊंचागांव पहुंचकर टीकाकरण अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पशुपालकों के घर पहुंचकर गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी ऊंचागांव डॉ. राजीव राणा टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह गांव में करीब 40 से 50 गोवंशों में बीमारी से संक्रमित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने अभियान चलाकर तेजी से टीकाकरण शुरू किया। विभाग के अनुसार अब तक 10 से 12 गोवंश स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अन्य संक्रमित पशुओं की निगरानी की जा रही है।पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गांव में कुल 450 गोव...